Pages

Friday, July 10, 2026

मुख्य आरक्षी से उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए रामवीर सिंह

एसपी पलाश बंसल ने स्टार लगाकर दी बधाई

बांदा, के एस दुबे । जनपद बांदा में कानून व्यवस्था और सेवा को और सुदृढ़ बनाने के बीच आज पुलिस महकमे से एक बेहद सुखद तस्वीर सामने आई है। यूपी-112 में तैनात मुख्य आरक्षी रामवीर सिंह को पदोन्नति का तोहफा मिला है। वे अब मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) से उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) के पद पर प्रमोट हो गए हैं। इस गौरवपूर्ण अवसर पर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल ने खुद उनके कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें आधिकारिक रूप से उपनिरीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी और बधाई व शुभकामनाएं दीं। स्टार लगाने की रस्म के दौरान पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पदोन्नत हुए उपनिरीक्षक रामवीर सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने नए पद के साथ आने वाली नवीन और बड़ी प्रशासनिक व व्यावहारिक चुनौतियों के बारे में भी अवगत


कराया, ताकि वे अपनी नई भूमिका का निर्वहन पूरी निष्ठा और कुशलता से कर सकें। इस गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे । सुश्री मेविस टॉक सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर, संदीप तिवारी प्रभारी, डायल-112 मौजूद रहे। नवनियुक्त उपनिरीक्षक रामवीर सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के रहने वाले हैं। वे वर्ष 1995 में जनपद प्रयागराज (तत्कालीन इलाहाबाद) से उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। तब से लेकर आज तक, लगभग तीन दशकों के अपने सेवाकाल में उन्होंने विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है, जिसकी बदौलत आज वे इस सम्मानित पद पर पहुंचे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विभाग के अन्य कर्मचारियों और उनके परिजनों में हर्ष का माहौल है।


No comments:

Post a Comment