Pages

Friday, July 10, 2026

राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

बांदा, के एस दुबे । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी तथा सदस्यता अभियान भी संचालित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सह संयोजक सुभाष त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न कॉलेजों का भ्रमण किया। परिषद के अनुसार, संगठन छात्रहित से


जुड़े मुद्दों पर कार्य करता है और समय-समय पर शैक्षणिक, सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करता है। इस अवसर पर सुभाष त्रिपाठी  ने छात्र-छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि "आइए, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ध्येय यात्रा के सहभागी बनें और राष्ट्र पुनर्निर्माण के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।" कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment