देवेश प्रताप सिंह राठौर
बांगरमऊ, उन्नाव । भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने नगर में आगामी 22 जुलाई को बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर पार्टी कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने सम्मेलन में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी के भी शामिल होने की संभावना जताई। बैठक में अनुराग अवस्थी ने बताया कि 22 जुलाई को हर विधानसभा क्षेत्र में बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन होना है। जिसमें बूथ अध्यक्षों को अपने बूथ पर रहने वाले पदाधिकारियों की जानकारी देनी है। इसके अलावा प्रत्येक कार्यकर्त्ता का डिजिटल प्रशिक्षण होना है। साथ ही बूथ कमेटी, मंडल कमेटी व शक्ति केंद्र संयोजकों का भी
डिजिटल प्रशिक्षण होना है। क्षेत्रीय विधायक श्रीकान्त कटियार ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की गाइडलाइन के अनुसार कार्य करना है। बैठक में जिला महामंत्री मनीष जायसवाल, उपाध्यक्ष मुकेश पाल, नवीन सिंह सहित विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी व मंडल महामंत्री मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment