बुंदेलखंड के कद्दावर राजनेता आर के सिंह पटेल का चित्रकूट में धूमधाम से जन्मोत्सव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 3, 2026

बुंदेलखंड के कद्दावर राजनेता आर के सिंह पटेल का चित्रकूट में धूमधाम से जन्मोत्सव

हजारों समर्थकों ने फूलमालाओं से लादकर पूर्व सांसद को दी जन्मदिन की बधाई 

चार बार विधायक और दो बार सांसद रहे हैं कद्दावर राजनेता आर के सिंह पटेल 

कैबिनेट मंत्री रहकर भी प्रदेश वासियों की कर चुके हैं सेवा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। बुंदेलखंड के कद्दावर राजनेता उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बांदा - चित्रकूट के निवर्तमान सांसद आर के सिंह पटेल का जन्मदिन शुक्रवार को चित्रकूट जनपद मुख्यालय स्थित आवास में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। संसदीय क्षेत्र से आए हजारों भाजपाई और समर्थकों ने पूर्व सांसद श्री पटेल को जन्मदिन की बधाई देते हुए भगवान श्री कामतानाथ सरकार से उनके दीर्घायु होने के साथ साथ राजनीति के उच्च शिखर पर पहुंचकर राष्ट्रसेवा में समर्पित रहने की कामना की।


उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित चित्रकूट जिले से चार बार विधायक, बांदा - चित्रकूट लोकसभा सीट से दो बार सांसद और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे बुंदेलखंड के कद्दावर राजनेता आर के सिंह पटेल का जन्मदिन शुक्रवार को उनके चित्रकूट स्थित आवास पर भाजपाइयों,व्यापारियों,किसानों ,नव जवानों,महिलाओं और हजारों समर्थकों द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। लोकतंत्र सेनानी रामप्रकाश द्विवेदी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पंकज अग्रवाल,नगर पालिका चित्रकूट के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता,ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी,अरविंद कुमार मिश्रा,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे,पूर्व जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ,भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हीरो मिश्रा, ,जिला महामंत्री अश्वनी अवस्थी,आलोक पांडे, नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता,वरिष्ठ भाजपा नेता रवि प्रकाश त्रिपाठी, राजीव त्रिपाठी, सुरेश अनुरागी,दिव्या त्रिपाठी,अरुण सिंह बघेल मिंटू सिंह, हेम सिंह प्रधान, मनजीत सिंह, नरैनी चेयरमैन हरिश्चंद्र सोनकर,सभासद अमन गुप्ता, हेमंत प्रताप सिंह, प्रकाश चंद शुक्ला, पीएन सिंह ,शक्ति प्रताप सिंह तोमर, उज्जवल गुप्ता, घनश्याम पटेल,प्रमोद पटेल, सुनील गर्ग, पन्नालाल कोरी, शंभू सिंह, प्रदीप सिंह, शिवाकांत पांडे,विनीता द्विवेदी,रचना पांडे, राखी चौबे, बृजेंद्र शुक्ला, विनीत पयासी,अभिलाष पटेल,ज्ञान सिंह पटेल, ज्ञान सिंह पटेल,  ध्यान सिंह पटेल, मंजू  चौरिहा अतर्रा, देवी दयाल साहू,रमेश सिंह पटेल ,मनीष सिंह,ओम प्रकाश मिश्रा बालाजी,व्यापारी नेता राजू बनारसी, ओम केसरवानी,दिलीप केशरवानी,समाजसेवी राजेश सोनी,कमलेश कुमार,सुनील सिंह पटेल,सुशील कुमार सिंह,महिला नेत्री ममता तिवारी,रेखा गुप्ता,प्रिया मिश्रा आदि हजारों समर्थकों ने केक काटकर बुंदेलखंड के कद्दावर राजनेता आर के सिंह पटेल को जन्मदिन की बधाई दी।साथ हो मनोकामनाओं के पूरक भगवान श्री कामतानाथ सरकार से उनके दीर्घायु होने के साथ साथ राजनीति के उच्चतम शिखर पर पहुंचने की कामना की गई।

इस दौरान विशाल मैंगो और जामुन पार्टी का भी आयोजन हुआ। इससे पूर्व बांदा चित्रकूट के निवर्तमान सांसद आर के सिंह पटेल ने भगवान श्री कामतानाथ जी के मंदिर पर माथा टेककर देश की सुख समृद्धि और पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारत के 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की कामना की गई। इस मौके पर बांदा चित्रकूट के पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित है। जन्मदिन पर हजारों की संख्या में पार्टी नेताओं और शुभचिंतकों ने आवास पहुंचकर उन्हें बधाई देकर अपना प्यार,स्नेह और आशीर्वाद दिया ,इसके लिए वह जीवन भर आभारी रहेंगे। साथ ही जीवन भर संसदीय क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए प्रयासरत रहेंगे। वहीं जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पंकज अग्रवाल और नगर पालिका चित्रकूट के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता और बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल के कार्य व्यवहार और क्षेत्र के विकास के लिए सतत प्रयासरत रहने की कार्यशैली की जनकर सराहना की। उन्होंने युवाओं से पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल को फूल मालाओं से लादकर अवतरण दिवस की शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages