कानपुर, प्रदीप शर्मा - डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के सभागार में समारोह का आयोजन हुआ जिसमें फंडामेंटल्स का बीआईओएनालिटिकल टेक्निक्स पुस्तक का विमोचन हुआ। इस शैक्षणिक पुस्तक के लेखक डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन , कानपुर के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष सिंह राजपूत हैं। पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,विशिष्ट अतिथि प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल एवं प्रमुख सचिव (प्राविधिक शिक्षा) के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने लेखक डॉ. मनीष सिंह राजपूत को बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक जैव-विश्लेषणात्मक तकनीकों के क्षेत्र में शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि तकनीकी शिक्षा में इस तरह के उच्च गुणवत्ता वाले लेखन से प्रदेश के शैक्षणिक स्तर को और मजबूती मिलेगी। लेखक डॉ. मनीष सिंह राजपूत ने कहा कि इस पुस्तक को तैयार करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बायोएनालिटिकल तकनीकों के जटिल सिद्धांतों को बेहद सरल और व्यावहारिक तरीके से समझाना है। यह पुस्तक उच्च शिक्षा, विशेषकर बायोटेक्नोलॉजी, लाइफ साइंसेज तथा फार्मेसी के छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति, विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य, शिक्षाविद और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने डॉ. मनीष सिंह राजपूत तथा सह लेखक डा आर्फ़िन इमाम को उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

No comments:
Post a Comment