देवेश प्रताप सिंह राठौर
उत्तर प्रदेश झांसी के महापौर बिहारी लाल आर्य की अध्यक्षता में सफाई मित्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सामाजिक कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज नगर निगम झांसी के सभागार में भारत सरकार की नमस्ते योजना (NAMASTE Scheme) के अंतर्गत नगर के विभिन्न वाडों में कार्यरत सफाई मित्रों एवं सीवर/सेप्टिक टैंक सफाई कार्य से जुड़े सुरक्षा मित्रों को आयुष्मान भारत कार्ड एवं व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE Kit) वितरित किए गए। इस अवसर पर उन्होंने सफाई मित्रों एवं सुरक्षा मित्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके द्वारा नगर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने में दिए जा रहे अमूल्य योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था की सफलता इन कर्मयोगियों की मेहनत एवं समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी सफाई मित्रों से PPE किट का
नियमित उपयोग कर सुरक्षित तरीके से कार्य करने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान भारत कार्ड वितरित किए गए। यह योजना भारत सरकार द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसके अंतर्गत पात्र लाभार्थियों एवं उनके परिवारों को प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य संबंधी आर्थिक बोझ को कम करना है। इसके साथ ही सफाई मित्रों एवं सुरक्षा मित्रों को PPE किट भी प्रदान की गई, जिससे सीवर एवं सेप्टिक टैंक सहित अन्य स्वच्छता कार्यों के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा सुरक्षित कार्य प्रणाली, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के उपयोग तथा स्वास्थ्य सुरक्षा के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।
इस कार्यक्रम में मा० उपसभापति तथा मा० पार्षदगण एवं अपर नगर आयुक्त राहुल कुमार यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीत कुमार, क्षेत्रीय मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक तथा डिवीजनल प्रोग्राम मैनेजर श्री अमित पांडे अन्य स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सफाई मित्रों, सुरक्षा मित्रों एवं नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सफाई मित्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


No comments:
Post a Comment