विश्व दिव्यांग दिवस पर राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 अगस्त तक करें आवेदन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 5, 2026

विश्व दिव्यांग दिवस पर राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 अगस्त तक करें आवेदन

बांदा, के एस दुबे । निदेशालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस (03 दिसंबर 2026) के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित करने हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, बांदा सतेन्द्र कुमार ने बताया कि पुरस्कार के लिए कुल 12 श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। इनमें दक्ष दिव्यांग कर्मचारी एवं स्वनियोजित दिव्यांगजन, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता, प्लेसमेंट एजेंसी, दिव्यांगजन के हित में कार्यरत व्यक्ति एवं संस्था, प्रेरणास्रोत, नवीन अनुसंधान एवं उत्पाद विकास, बाधामुक्त वातावरण के निर्माण,


पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाला सर्वश्रेष्ठ जिला, सृजनशील दिव्यांग वयस्क एवं बालक-बालिका, सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस, दिव्यांगजन के लिए अनुकूल वेबसाइट, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी तथा दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी शामिल हैं। इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं विभागीय वेबसाइट से आवेदन पत्र एवं विस्तृत नियमावली प्राप्त कर सकते हैं तथा अपने आवेदन 15 अगस्त 2026 तक कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, कक्ष संख्या-16, बांदा में जमा कर सकते हैं।जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने जनपद के पात्र व्यक्तियों एवं संस्थाओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages