सावन आज, मंदिर व शिवालयों में गूंजेगा हर-हर महादेव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 2, 2026

सावन आज, मंदिर व शिवालयों में गूंजेगा हर-हर महादेव

भोले बाबा की भक्ति में लीन होगा दोआबा

फतेहपुर, मो शमशाद । श्रावण मास का पहला सोमवार कल  मनाया जाएगा। शिवालयों में घंटा घड़ियाल के साथ बम-बम भोले, हर-हर महादेव के नारे गुंजाएमान होंगे। सावन में भक्तों की व्यवस्थाओं को लिए शिवालयों में रविवार को शाम तक तैयारियां जोरों पर चलती रहीं। सावन का पहला सोमवार पड़ने से भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। सावन को लेकर महादेव के दरबार सज गए हैं। मंदिरों में तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। शहर के तांबेश्वर मंदिर समेत जिले के सभी सिद्धपीठ एवं शिवालयों में सावन का पहला सोमवार पड़ने के कारण व्यवस्था को दुरुस्त

सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में तैयारियों का दृश्य।

कराया गया है। सुबह-सुबह शिव मंदिरों में अभिषेक होगा। शहर ओम नम शिवाय की जद में होगा। घी, गंगाजल, दूध, दही, घी, शक्कर, शहद से भगवान का स्नान कराया जाएगा। बताते चलें कि सनानत धर्म में श्रावण महीने का बहुत महत्व है। शिव पुराण के अनुसार भगवान शंकर ने शप्त ऋषियों को वरदान दिया था कि जो भी भक्त श्रावण मास में उनकी पूजा, आराधना एवं नित्य अभिषेक करेगा और बेलपत्र चढ़ाएगा। उनके समस्त मनोकामना पूर्ण होगी। सावन महीने में ओम नमरू शिवाय का जाप भर करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

ऐसे करें भोलेनाथ की पूजा

सावन में भगवान भोले की विशेष रूप से पूजा की जाती है। पुजारियों की मानें तो शुरुआत महादेव के अभिषेक से होती है। अभिषेक में महादेव को जल, दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगाजल, गन्ना रस आदि से स्नान कराया जाता है। अभिषेक के बाद बेलपत्र, समीपत्र, दूब, कुशा, कमल, नीलकमल, ऑक मदार, जंवाफूल, कनरे, राई फूल से शिवजी को प्रसन्न किया जाता है। इसके साथ ही भोग के रूप में धतूरा, भांग और श्रीफल चढ़ाया जाता है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages