एसपी ने जनसुनवाई में पीड़ितों की सुनीं समस्याएं - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 3, 2026

एसपी ने जनसुनवाई में पीड़ितों की सुनीं समस्याएं

संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व त्वरित कार्रवाई के निर्देश

फतेहपुर, मो शमशाद । पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में पीड़ितों की समस्याएं सुनते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।

एसपी ने कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा शिकायतकर्ताओं को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का नियमानुसार समाधान कराया जाएगा और पुलिस जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरी संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करती रहेगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages