चित्रकूट ब्यूरो, के एस दुबे : भाजपा नेता समाजसेवी इन्द्रेश मिश्रा ने शनिवार को लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चैधरी से शिष्टाचार भेंट कर जनपद के विकास, जनसमस्याओं और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। मुलाकात के दौरान उन्होंने जनपद से जुड़े विभिन्न मुद्दों से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल का आग्रह किया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चैधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों का दायित्व है कि वे आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करें। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की
तपोस्थली चित्रकूट धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश का महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे में क्षेत्र के समग्र विकास और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देना आवश्यक है। इस दौरान भाजपा नेजा व समाजसेवी इन्द्रेश मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास करेंगे। दोनों के बीच वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई।


No comments:
Post a Comment