26 किलोमीटर मार्ग का होगा चैड़ीकरण, बरगढ़ क्षेत्र में सर्वे कार्य पूरा
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : बुंदेलखंड के दुर्गम और पिछड़े माने जाने वाले पाठा क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए योगी सरकार ने बड़ी पहल की है। लॉजिस्टिक योजना के तहत मानिकपुर विधानसभा के बरगढ़ क्षेत्र की पांच प्रमुख सड़कों के चैड़ीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 26 किलोमीटर लंबी इन सड़कों का निर्माण एवं चैड़ीकरण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने सभी प्रस्तावित मार्गों का सर्वे पूरा कर लिया है और जल्द ही आगे की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
वर्तमान में अधिकांश सड़कें केवल तीन मीटर चैड़ी हैं, जिससे आवागमन में कठिनाई के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। योजना के तहत इन्हें सात मीटर चैड़ा किया जाएगा, जिससे बरगढ़ क्षेत्र के दर्जनों गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। चैड़ीकरण के लिए बरगढ़-अशोक चैराहा से गुइनिया खुर्द मार्ग, बरगढ़ मोड़-मनका छितैनी लिंक रोड, अशोक चैराहा-सेमरा रोड, एफसीआई अटारी माजरा लिंक रोड तथा भरतपुरवा-गहर मार्ग को शामिल किया गया है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि इन सड़कों के निर्माण से न केवल ग्रामीणों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी, बल्कि कृषि उपज के परिवहन, व्यापारिक गतिविधियों और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार लॉजिस्टिक योजना के तहत सड़क नेटवर्क मजबूत होने से क्षेत्र में औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। लंबे समय से बेहतर सड़क संपर्क की मांग कर रहे पाठा क्षेत्र के लोगों ने इस परियोजना को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।


No comments:
Post a Comment