श्रावण मास का पहले सोमवार पर धर्मनगरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 3, 2026

श्रावण मास का पहले सोमवार पर धर्मनगरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : श्रावण मास के प्रथम सोमवार को धर्मनगरी शिवभक्ति में सराबोर नजर आई। रामघाट सहित प्रमुख शिवालयों में भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। भक्तों ने मंदाकिनी से जल भरकर शिवलिंगों का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। रामघाट के अलावा ऋषियन शिवमंदिर में सोमवार को रुद्राभिषेक और आरती पूजन हुआ। आश्रम के संचालक पं. इन्द्रेश त्रिपाठी ने बताया कि श्रावण का पहला सोमवार अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन सच्चे मन से की गई आराधना से भगवान शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। देर शाम तक दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा। 


इसके अलावा अन्य शिवालयों में भी विशेष रुद्राभिषेक व महामृत्युंजय जाप का आयोजन किया गया। साधु-संतों के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कई कांवड़िए पैदल यात्रा कर चित्रकूट पहुंचे और श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन पर परिक्रमा मार्ग पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी और पुलिस बल की तैनाती रही। स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस के साथ मुस्तैद रही, जबकि नगर परिषद ने साफ-सफाई और पेयजल की विशेष व्यवस्था की। यातायात को सुचारु रखने के लिए प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages