दलदल से निकलने को मजबूर थे स्कूली बच्चे, डॉ. अनिल शर्मा ने निजी खर्च से कराया मार्ग निर्माण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 8, 2026

दलदल से निकलने को मजबूर थे स्कूली बच्चे, डॉ. अनिल शर्मा ने निजी खर्च से कराया मार्ग निर्माण

जल निकासी के लिए नाली निर्माण के बाद डस्ट व गिट्टी डलवाकर रास्ते को कराया आवागमन योग्य

तिंदवारी /बांदा, के एस दुबे । ग्राम पंचायत भिंडौरा में भिंडौरा से गजनी मार्ग पर भारी जलभराव और दलदल के चलते स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के बाद मार्ग की स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को दलदल से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए ग्राम विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ.


अनिल शर्मा ने पहल करते हुए अपने निजी खर्च से मार्ग सुधार कार्य कराने का निर्णय लिया। सबसे पहले मार्ग के किनारे नाली का निर्माण कराया गया, जिससे जल निकासी की व्यवस्था हो सके। इसके बाद सड़क पर डस्ट और गिट्टी डलवाकर मार्ग को आवागमन योग्य बनाया गया।

डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि समाजसेवा का वास्तविक उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। बच्चों, महिलाओं और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। मार्ग सुधार कार्य में श्रीमती केला देवी, हिमांशु शर्मा, विवेक यादव एवं अनूप सिंह का विशेष सहयोग रहा। मार्ग दुरुस्त होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और डॉ. अनिल शर्मा एवं उनकी टीम के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से जलभराव और दलदल की समस्या से परेशान लोगों के लिए यह पहल काफी राहत देने वाली है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages