220 विद्यार्थियों को बांटी टाई, बेल्ट व आई-कार्ड - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 25, 2026

220 विद्यार्थियों को बांटी टाई, बेल्ट व आई-कार्ड

धाता, फतेहपुर, मो शमशाद । प्राथमिक विद्यालय डेंडासई में शुक्रवार को टाई, बेल्ट एवं आई-कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के 220 छात्र-छात्राओं को टाई, बेल्ट व आई-कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, एकरूपता और विद्यालय के प्रति अपनत्व की भावना विकसित करना रहा। विद्यालय में विद्यार्थियों को टाई व बेल्ट उपलब्ध कराने के साथ पहचान पत्र भी दिए गए। इससे बच्चों की विद्यालय में अलग पहचान सुनिश्चित होने के साथ उनकी सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत करने का प्रयास किया गया। पहचान पत्र में विद्यार्थी से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध रहने से जरूरत पड़ने पर उसकी पहचान

बच्चों को टाई-बेल्ट व आई कार्ड वितरित करते शिक्षक।

करने में भी सुविधा होगी। विद्यालय परिवार ने कहा कि बच्चों की वेशभूषा में एकरूपता से उनमें अनुशासन की भावना विकसित होती है। वहीं आई-कार्ड विद्यार्थियों को विद्यालय की पहचान से जोड़ने में सहायक होगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नियमित रूप से निर्धारित वेशभूषा में विद्यालय आने और अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षकों ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का केंद्र भी है। इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें विद्यालय के प्रति गर्व की अनुभूति होती है। विद्यालय की ओर से सत्र 2026-27 में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि सुसज्जित विद्यार्थी सुरक्षित और अनुशासित विद्यार्थी ही सफलता की ओर आगे बढ़ता है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages