जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता में 515 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 27, 2026

जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता में 515 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

बबेरू/बबेरू, के एस दुबे । बबेरू कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को लवरूद्र ललित कला फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे जिले के मरका, बिसंडा, बीरा सहित विभिन्न विद्यालयों से जूनियर और सीनियर वर्ग के 515 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, लेखन और चित्रकला के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में ज्ञान बढ़ाने, विषयों को


समझाने, लेखन क्षमता विकसित करने, रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। साथ ही विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है। इस आयोजन में लालमन पूर्व शिक्षक, सरस्वती शिशु मंदिर बबेरू के प्रधानाचार्य नरेंद्र अवस्थी, वेद मित्र, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, बसंत लाल, अमरजीत, अमरनाथ प्रजापति, शिवशरण वर्मा, राजेश कुमार, राहुल प्रजापति, नरेंद्र निषाद, लवलीन, राहुल अग्रहरि, दिव्यांशी, प्रगति सेठी, महिमा, राधा, सौम्या, सीमा, स्नेहा, वेदांत, चक्रवर्ती जय किशन जैकी, प्रहलाद, महेंद्र सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया और छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages