4 बच्चों संग आत्मघाती कदम उठाने जा रही महिला को सुरक्षित पकड़ा
बांदा, के एस दुबे । बांदा पुलिस के यातायात विभाग ने तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय कर्तव्य की एक ऐसी अद्भुत मिसाल पेश की है, जिसकी चारों ओर सराहना हो रही है। केन नदी पुल पर 4 मासूम बच्चों के साथ नदी में कूदकर जान देने जा रही एक महिला को मुस्तैद पुलिस टीम ने ऐन मौके पर सुरक्षित बचा लिया। गश्त के दौरान पुल पर दिखी संदिग्ध गतिविधिप्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक यातायात महेन्द्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ शहर में नियमित यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान केन नदी पुल पर तैनात टीम की नज़र एक महिला पर पड़ी, जो अपने चार छोटे-छोटे बच्चों के साथ नदी में कूदकर आत्मघाती कदम उठाने का
प्रयास कर रही थी। मुस्तैद पुलिस टीम ने दिखाया अदम्य साहसस्थिति की गम्भीरता को भाँपते ही प्रभारी निरीक्षक यातायात ने अपने हमराह, चालक और मौके पर तैनात आरक्षी पवन कुशवाहा के साथ बिना एक पल गंवाए त्वरित कार्रवाई की।
पुलिसकर्मियों ने दौड़कर महिला और उसके चारों मासूम बच्चों को सुरक्षित पकड़ लिया और पुल की रेलिंग से दूर खींचा। पुलिस टीम ने बदहवास महिला को धैर्यपूर्वक समझाया-बुझाया और उसकी काउंसलिंग की।उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देने के बाद महिला और उसके बच्चों को सुरक्षित रूप से कोतवाली नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जहाँ आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।इन जांबाज पुलिसकर्मियों की हो रही प्रशंसामानवता की मिसाल पेश करते हुए 5 अनमोल जिंदगियां बचाने वाली इस टीम में महेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक यातायात कृष्ण प्रताप मुख्य आरक्षी यातायात सरवर आलम आरक्षी यातायात आशुतोष राजपूत आरक्षी यातायात पवन कुशवाहा आरक्षी बांदा पुलिस के इन कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील जवानों के इस सराहनीय कार्य की पूरे जिले और सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

No comments:
Post a Comment