- Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 27, 2026

बैठक में पदाधिकारियों को सौपी गई जिम्मेदारियाँ 

बाँदा, के एस दुबे । आगामी इलाहबाद -- झाँसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा  ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए आज से ही चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वाहन किया गया l जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने बताया कि 29 सितम्बर को चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी l 6 अक्टूबर तक नामांकन एवं 23 अक्टूबर को मतदान होगा l मतगणना 27 अक्टूबर को होगी l उन्होंने चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पदाधिकारियों को जिला व विधानसभा से लेकर बूथों तक जिम्मेदारियाँ सौप दी l जो


कि अपनी जिम्मेदारियाँ निभाते हुए अपने क्षेत्रीय बूथों के मतदाताओं से सम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करेंगे l उन्होंने कहा कि यदि कोई मतदाता बनने से वंचित रह गया हो तो वे 29 सितम्बर तक फार्म - 18 भरकर जमा कर दे l बैठक का संचालन जिला महामंत्री निखिल सक्सेना ने किया l इस अवसर पर जिला महामंत्री सुधीर कुशवाहा , जिला मीडिया प्रभारी उत्तम सक्सेना , जिला उपाध्यक्ष अजित गुप्ता , राजेश सिंह परिहार, मण्डल अध्यक्ष राजेश गुप्ता रज्जन,  इंद्रजीत राजपूत , रमन सिंह, आशीष अवस्थी आदि मौजूद रहे l

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages