Pages

▼

Wednesday, September 30, 2026

नगर प्रवेश स्थल का नाम सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य तिराहा करने की मांग

सभासद दीपक कुमार मौर्य ने पालिकाध्यक्ष व ईओ को सौंपा पत्र

फतेहपुर, मो शमशाद । नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 02 आवास विकास कालोनी के सभासद दीपक कुमार मौर्य ने नऊवाबाग हाईवे स्थित शहर के प्रमुख प्रवेश स्थल को सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य तिराहा के रूप में विकसित एवं नामित किए जाने की मांग की है। उन्होंने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी को पत्र सौंपकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया। सभासद ने पत्र में कहा कि नऊवाबाग हाईवे शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों में से एक है। इस प्रवेश स्थल को सुव्यवस्थित, आकर्षक एवं ऐतिहासिक पहचान देने के उद्देश्य से यहां सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य तिराहा विकसित एवं नामित किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि इससे

नगर पालिकाध्यक्ष को पत्र सौंपते सभासद दीपक कुमार मौर्य।

ऐतिहासिक विरासत के प्रति जन-जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ शहर के प्रमुख प्रवेश द्वार को भी विशिष्ट पहचान मिल सकती है। सभासद ने नगर पालिका से स्थल का स्थानीय एवं तकनीकी सर्वेक्षण, सड़क सुरक्षा, भूमि की उपलब्धता तथा संबंधित विभागों की अनुमति को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव तैयार कराने की मांग की है। प्रस्ताव में उपयुक्त स्थल का चयन, आकर्षक नामपट्ट/साइन बोर्ड लगाने, स्थल के सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था और आवश्यकता के अनुसार संबंधित ऐतिहासिक प्रतीकात्मक संरचना विकसित करने का सुझाव दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग अथवा अन्य विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता है तो संबंधित विभागों से आवश्यक एनओसी एवं अनुमति प्राप्त की जाए। यातायात पुलिस एवं संबंधित अभियंत्रण विभाग से तकनीकी परामर्श लेकर ऐसा डिजाइन तैयार करने का सुझाव दिया गया है, जिससे यातायात प्रभावित न हो। सभासद ने प्रस्ताव को नगर पालिका परिषद के सक्षम बोर्ड/समिति के समक्ष रखकर नियमानुसार स्वीकृति एवं बजट की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। साथ ही परियोजना शुरू करने से पूर्व भूमि स्वामित्व, राइट ऑफ वे, यातायात सुरक्षा एवं निर्माण संबंधी तकनीकी आवश्यकताओं की जांच कराने का भी अनुरोध किया है।


No comments:

Post a Comment