चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रोहित यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्वी में छात्र-नौजवान पीडीए जागरूकता एवं सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-नौजवानों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। रोहित यादव ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में 15 से 30 सितंबर तक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में छात्र फीस वृद्धि और बेरोजगारी की समस्या से परेशान हैं। उनका आरोप है कि प्रदेश में कई प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हुए हैं तथा छात्रवृत्ति और छात्रसंघ चुनाव को लेकर भी सरकार की नीतियों से छात्र प्रभावित हैं।
उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर छात्रसंघ चुनाव बहाल किए जाएंगे और बालिकाओं को केजी से पीजी तक निःशुल्क शिक्षा देने का प्रयास किया जाएगा। सदस्यता लेने वाले छात्रों से पार्टी को मजबूत करने की अपील की गई। अभियान प्रभारी हेमंत कुमार ने कहा कि सपा सरकार बनने पर छात्रों को लैपटॉप और कन्या विद्याधन योजना के तहत 50 हजार रुपये देने का काम किया जाएगा। इस मौके पर अभिलाष यादव कुशल, संजय कुमार, शिवम ओझा, रावेन्द्र सिंह, मुकेश कोटार्य, रोहित पटेल, कमलेंद्र प्रजापति, धर्मेंद्र गुप्ता और ज्ञानेंद्र सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment