Pages

Thursday, September 17, 2026

चंद्रावल नदी में डूबे चार वर्षीय बालक का शव बरामद

पैलानी/बांदा, के एस दुबे । थाना जसपुरा क्षेत्र के ग्राम नादादेव में बुधवार को चंद्रावल नदी में डूबे चार वर्षीय बालक का शव गुरुवार को तलाशी अभियान के दौरान बरामद कर लिया गया। बालक अपने दादा के साथ ग्राम पड़ोहरा की ओर जा रहा था, तभी रपटे से गुजरते समय पैर फिसलने से वह नदी में गिरकर डूब गया था। घटना की सूचना मिलते ही जसपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों तथा पीएसी टीम की मदद से नदी में सघन तलाशी


अभियान शुरू कराया। इसके साथ ही एसडीआरएफ टीम की भी सहायता ली गई। लगातार चलाए गए खोज अभियान के बाद गुरुवार को बालक का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


No comments:

Post a Comment