Pages

▼

Friday, September 11, 2026

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर नोडल अधिकारी ने किया गौआश्रय स्थलों का निरीक्षण

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : बाढ़ और अतिवृष्टि के बाद पशुओं में संक्रामक रोगों की आशंका को देखते हुए गुरुवार को सदर ब्लाक के रानीपुर खाकी बरमपुर व संग्रामपुर एवं पहाड़ी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत उन्नयबन्ना व रमपूरिया पतेर में पशु स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लखनऊ से आए संयुक्त निदेशक एवं चित्रकूट के नोडल अधिकारी डॉ उपेन्द्र सिंह ने गौआश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशालाओं में साफ-सफाई व गौवंशों के रख-रखाव का जायजा लिया। नोडल अधिकारी ने गौवंशों की चरही की नियमित सफाई और चूने से पुताई के निर्देश दिए। इस मौके पर शिवरामपुर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ कुलदीप सिंह, रैपुरा के पशु चिकित्साधिकारी डॉ बृजेन्द्र सिंह लोधी व पशुधन प्रसार अधिकारी अजीत साहू ने पशुपालकों को


बाढ़ के बाद पशुओं में होने वाले संक्रामक रोगों के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के संबंध में जानकारी दी। इसी प्रकार उन्नायबन्ना व रमपुरिया पतेर में आयोजित शिविर में चिकित्सकों ने पशुओं की जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं और टीकाकरण भी किया। शिविर में कुल 357 पशुओं का उपचार किया गया, जबकि 215 पशुओं का टीकाकरण किया गया। चिकित्सकों ने पशुपालकों से पशुओं के रहने के स्थान की साफ-सफाई रखने, दूषित पानी और सड़े-गले चारे से बचाने तथा किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क करने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन को संक्रमण से सुरक्षित रखना और पशुपालकों को जागरूक करना रहा।


No comments:

Post a Comment