चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : शुक्रवार को सवर्ण समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठक हुई। इसमें यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन वापस लेने, आरक्षण व्यवस्था आर्थिक आधार पर लागू करने तथा एससी-एसटी एक्ट में आवश्यक सुधार अथवा समाप्ति समेत विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में मांगों को लेकर आगे की रणनीति तय की गई। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, सवर्ण आर्मी, चित्रगुप्त समिति, सर्व वैश्य एकता परिषद समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए। सभी संगठनों ने सर्वसम्मति से 21 सितंबर को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। बैठक में गांगुली महाराज, बरातीलाल
पांडेय, बीरेंद्र पांडेय, बादल पयासी, कुंवर प्रताप सिंह, विजय शुक्ला, राजा सिंह परिहार, सुशील श्रीवास्तव, राकेश केसरवानी, अरुण मिश्रा, गणेश मिश्रा, सुरेंद्र कुमार द्विवेदी, शैलेंद्र कुमार पांडेय, पंकज शुक्ल, अवधेश करवरिया समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर एकजुट होकर शासन-प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में 21 सितंबर को सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपने का संकल्प लिया गया।

No comments:
Post a Comment