फुटपाथ पर कब्जे व बेतरतीब पार्किंग से बढ़ा हादसों का खतरा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 27, 2026

फुटपाथ पर कब्जे व बेतरतीब पार्किंग से बढ़ा हादसों का खतरा

प्राइवेट अस्पतालों, रेस्टोरेंट व कोचिंग सेंटरों के बाहर खड़े वाहनों से लगता जाम

आईटीआई रोड पर छात्राओं की सुरक्षा पर भी उठे सवाल

फतेहपुर, मो शमशाद । पूर्व सैनिक उत्थान समिति महिला संगठन की बैठक रविवार को दक्षिणी गौतम नगर स्थित कार्यालय में अध्यक्ष मधुलता यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था, फुटपाथों पर अतिक्रमण और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने बेतरतीब खड़े वाहनों को लेकर चिंता जताई गई। महिला संगठन ने नवरात्र के बाद प्रशासन से अभियान चलाकर समस्या के समाधान की मांग करने का निर्णय लिया। महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने कहा कि वर्मा चौराहा से राधानगर व पटेल नगर तक शहर की व्यस्ततम सड़कों के किनारे तेजी से निजी अस्पताल, रेस्टोरेंट व अन्य व्यावसायिक केंद्र खुलते जा रहे हैं। आरोप लगाया कि एक-दो प्रतिष्ठानों को छोड़कर अधिकांश के पास पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं है। ऐसे में ग्राहकों के बाइक और अन्य वाहन

बैठक में भाग लेतीं महिला संगठन की पदाधिकारी।

सड़क किनारे खड़े होने से आए दिन जाम की स्थिति बनती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि फुटपाथों पर भी कब्जे होने के कारण राहगीरों को सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। खासकर आईटीआई रोड पर शिक्षण संस्थानों और कोचिंग सेंटरों में आने-जाने वाली छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। फुटपाथ खाली न होने के कारण छात्राओं को सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। बैठक में आईटीआई के सामने और आसपास लगने वाले कपड़ों के बाजार का भी मुद्दा उठाया गया। महिला संगठन की ओर से नगर पालिका के कुछ कर्मचारियों पर दुकानदारों से अवैध वसूली किए जाने के आरोप लगाए गए। संगठन ने कहा कि इन मामलों की निष्पक्ष जांच कर फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाना चाहिए। नवरात्र के बाद संगठन प्रशासन से मिलकर इस मुद्दे पर पुरजोर तरीके से कार्रवाई की मांग करेगा। बैठक में सुमन मौर्य, सरोज शर्मा, साधना सिंह, विमला देवी, रोशनी, सुमित्रा देवी, रामा देवी, माया देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages