जेआरएचएसयू और मधुमय एजुकेशनल एंड रिसर्च फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 30, 2026

जेआरएचएसयू और मधुमय एजुकेशनल एंड रिसर्च फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू

चित्रकूट, के एस दुबे : जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय और मधुमय एजुकेशनल एंड रिसर्च फाउंडेशन अयोध्या के बीच शोध, नवाचार एवं शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ। विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. शिशिर कुमार पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय सामाजिक एवं राष्ट्रीय उद्देश्यों की पूर्ति के लिए उत्कृष्ट शैक्षणिक केंद्र के रूप में कार्य कर रहा है। गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से समुदाय और विश्वविद्यालय के बीच सहभागिता को और मजबूत करने के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि समझौते के तहत प्रकाशन, शोध परियोजनाओं, विद्यार्थी अनुसंधान सेवाओं तथा राष्ट्रीय एवं


अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों के आयोजन में सहयोग मिलेगा। कुलसचिव मधुरेन्द्र कुमार पर्वत ने कहा कि सरकारी संगठनों के साथ गैर सरकारी संस्थाओं के सहयोग से सामुदायिक सहभागिता आधारित अनुसंधान को नए आयाम दिए जाएंगे। फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. नीरज तिवारी ने समावेशी अनुसंधान प्रणाली एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान विशेष शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. मुकुंद मोहन पाण्डेय, एमओयू नोडल अधिकारी डॉ रजनीश कुमार सिंह, अतिथि प्रवक्ता विजय कुमार आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages