रब्बानिया नगर के पास पुलिस ने की छापेमारी, 52 ताश के पत्ते भी बरामद
बांदा, के एस दुबे । जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा जुआ जैसी गतिविधियों पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने जुआ खेलते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते और कुल 11,850 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 की देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि रब्बानिया नगर के पास कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस ने मौके पर छापेमारी की और पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से जुए की मालफड़ के 8,200 रुपये तथा जामा तलाशी के दौरान 3,650 रुपये
बरामद किए। इस प्रकार कुल 11,850 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों में सईद अहमद पुत्र फरीद, निवासी गूलरनाका, कोतवाली नगर, बांदा। अजीज पुत्र रज्जब, निवासी छावनी पीली कोठी, कोतवाली नगर, बांदा। हसीब अली पुत्र गौसन अली, निवासी हाथीखाना अलीगंज, कोतवाली नगर, बांदा। चांद पुत्र खलील, निवासी खाईंपार, कोतवाली नगर, बांदा। सकीर पुत्र वसीम, निवासी हाथीखाना अलीगंज, कोतवाली नगर, बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में मंडी समिति चौकी प्रभारी आकाश शुक्ला के साथ कांस्टेबल मनीष शुक्ला, प्रशांत यादव, सतीश और सौरभ शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment