स्नातक चुनाव के लिए 18 मतदान स्थल तय - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 19, 2026

स्नातक चुनाव के लिए 18 मतदान स्थल तय

बांदा, के एस दुबे । इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए 18 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर केवल स्नातक मतदाता ही मतदान कर सकेंगे। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने बताया कि मतदान स्थल जसपुरा, तिंदवारी, बांदा शहर, मटौंध, बबेरू, कमासिन, बिसंडा, महुआ, अतर्रा और नरैनी में बनाए गए हैं। इनमें क्षेत्र पंचायत कार्यालयों के अलावा आर्य कन्या इंटर कॉलेज, नेहरू इंटर कॉलेज, बालिका इंटर कॉलेज,


डीएवी इंटर कॉलेज, उच्च प्राथमिक विद्यालय खिन्नी नाका, ज्वाला प्रसाद शर्मा इंटर कॉलेज, हिंदू इंटर कॉलेज और राजकुमार इंटर कॉलेज हैं। कुछ केंद्रों पर मतदाता सूची के खंडों के अनुसार अलग-अलग भाग हैं। इन मतदान स्थलों पर संबंधित क्षेत्र पंचायतों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के निर्धारित वार्डों व क्षेत्रों के स्नातक मतदाता मतदान करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages