Pages

▼

Tuesday, October 6, 2026

कृषि विभाग की साइट पर कृषि यंत्रों की 20 तक होगी ऑनलाइन बुकिंग

ई-लॉटरी से होगा किसानों का चयन

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। इच्छुक किसान 20 अक्टूबर की रात 12 बजे तक विभागीय पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। उप कृषि निदेशक जीत लाल गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग सात अक्टूबर दोपहर 12 बजे से शुरू हुई है। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन, फसल अवशेष प्रबंधन समेत अन्य योजनाओं के तहत हैरो, कल्टीवेटर, पावर चाप कटर, स्ट्रारीपर,


रोटावेटर, कंबाइन हार्वेस्टर विथ सुपर एसएमएस, बैच ड्रायर, मक्का सेलर, कस्टम हायरिंग सेंटर, हाईटेक हब और फार्म मशीनरी बैंक आदि के लिए बुकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि किसान विभागीय पोर्टल पर किसान कार्नर में ‘यंत्र बुकिंग प्रारंभ’ लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय निर्धारित बुकिंग धनराशि ऑनलाइन जमा करनी होगी। 10 हजार से एक लाख रुपये तक अनुदान वाले यंत्रों के लिए 2500 रुपये तथा एक लाख रुपये से अधिक के यंत्रों के लिए 5000 रुपये टोकन मनी जमा करनी होगी। आवेदन एक मोबाइल नंबर या रक्त संबंधी परिजन के मोबाइल नंबर से ही किया जा सकेगा, जिसका सत्यापन होगा।


No comments:

Post a Comment