मदर्स प्राइड ग्लोबल स्कूल में मतदान के जरिए बच्चों ने सीखा लोकतंत्र का पाठ
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : मदर्स प्राइड ग्लोबल स्कूल में मंगलवार को बाल संसद चुनाव कराया गया। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ मतदान कर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। चुनाव के माध्यम से बच्चों को मतदान की प्रक्रिया, लोकतांत्रिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख दी गई। स्कूल हेड ब्वाय पद पर हर्षवर्धन ने सर्वाधिक मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि स्कूल हेड गर्ल के पद पर राधिका सिंह निर्वाचित हुईं। डिसिप्लिन कैप्टन अयान खान, कल्चरल कैप्टन रोहन पांडेय, एनवायरनमेंट कैप्टन उत्कर्ष पांडेय,
स्पोर्ट्स कैप्टन आयुष सिंह, हेल्थ कैप्टन कृष्णा निषाद और लॉस्ट एंड फाउंड कैप्टन सौरभ वर्मा चुने गए। कार्यक्रम में सदर विधायक अनिल प्रधान ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बैच पहनाकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में ऐसे आयोजन बच्चों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और लोकतांत्रिक सोच विकसित करने में सहायक हैं। विद्यालय प्रबंधक मयंक सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने की सीख दी। इस दौरान भाजपा जिला पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष लवलेश निषाद, प्रधानाचार्या मोनिका सिंह, ग्राम प्रधान अवधेश कुमार समेत शिक्षक अंकुर, अमित, ममता, अंशिका, पल्लवी, गीतांजलि, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment