जनगणना कार्य पूरा करने पर 28 शिक्षकों को मिला सम्मान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, October 18, 2026

जनगणना कार्य पूरा करने पर 28 शिक्षकों को मिला सम्मान

खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । नगर पंचायत खागा में शनिवार को पूरे प्रदेश के लिए एक अनोखी पहल हुई। चेयरमैन गीता सिंह व अधिशासी अधिकारी देवहूती पांडेय ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को समय से और सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 28 प्रगणक व पर्यवेक्षकों को सम्मान समारोह आयोजित कर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यालय आदर्श नगर पंचायत खागा द्वारा जारी पत्र जारी कर खंड शिक्षा अधिकारी ऐरायां व विजयीपुर को निर्देशित किया गया था कि संबंधित शिक्षकों को 17 अक्टूबर को दोपहर दो

शिक्षिका को सम्मानित करतीं चेयरमैन व ईओ। 

बजे नगर पंचायत कार्यालय में उपस्थित कराया जाए। समारोह में ईओ देवहूती पांडेय ने कहा कि शिक्षक, शिक्षामित्रों ने बड़ी मेहनत और निष्ठा से जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को अंजाम दिया है। ऐसे कर्मठ शिक्षकों का सम्मान करना जरूरी है, ताकि उनका मनोबल बढ़े। उन्होंने सभी के कार्य की सराहना करते हुए आगे भी इसी तरह कार्य करने का आह्वान किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages