संपूर्ण समाधान दिवस में 85 शिकायतें,छह का मौके पर निस्तारण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, October 3, 2026

संपूर्ण समाधान दिवस में 85 शिकायतें,छह का मौके पर निस्तारण

पैलानी/बांदा, के एस दुबे । तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया।पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 85 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया,जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।कई मामलों में टीम गठित कर जांच के लिए भेजा गया।अमलोर गांव के ग्रामीण महेश शर्मा,रामावतार,पप्पू सिंह समेत करीब 50 ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।ग्रामीणों ने बताया कि जल संस्थान के अंतर्गत बोरिंग से होने वाली पेयजल आपूर्ति बंद होने के कारण गांव


में पानी का संकट बना हुआ है।जल जीवन मिशन के तहत आने वाले दूषित पानी की समस्या का भी ग्रामीणों ने उल्लेख किया। उन्होंने पुरानी पानी की टंकी को दोबारा चालू कराकर पेयजल व्यवस्था बहाल कराने की मांग की।वहीं पिपरहरी गांव निवासी राजाराम सिंह ने गांव की नालियां साफ न होने की शिकायत की।उन्होंने बताया कि नालियों में गंदगी जमा होने से आसपास का वातावरण प्रभावित हो रहा है और बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।उन्होंने नालियों की सफाई कराने की मांग की।समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।इस दौरान उपजिलाधिकारी भूपेंद्र सिंह, तहसीलदार महेंद्र गुप्ता, नायब तहसीलदार वेद प्रकाश समेत तहसील के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।






No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages