बांदा, के एस दुबे । जनपद में चल रहे स्नातक एमएलसी विधान परिषदनिर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार 23 अक्टूबर को प्रशासनिक और पुलिस अमले ने मोर्चा संभाला। जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी एवं पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल ने संयुक्त रूप से विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर तैनात सुरक्षा बलों की स्थिति, बैरिकेडिंग और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक
ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि वे पूरी सतर्कता, निष्पक्षता और मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदान केंद्र परिसर और उसके आसपास कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह बनी रहनी चाहिए। किसी भी प्रकार की अराजकता या शांति भंग करने के प्रयास पर तत्काल और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।


No comments:
Post a Comment