काजी-ए-शहर को सीएम की ओर से मिला विशेष सराहना पत्र - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, October 24, 2026

काजी-ए-शहर को सीएम की ओर से मिला विशेष सराहना पत्र

धार्मिक, सामाजिक व मिल्ली सेवाओं के लिए मिली पहचान, समाज में खुशी की लहर

फतेहपुर, मो शमशाद । धार्मिक मार्गदर्शन, सामाजिक सरोकारों और मिल्ली खिदमात के जरिए समाज में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाले मुफ्ती मुहम्मद शहाबुद्दीन मिस्बाही को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से विशेष सम्मान एवं सराहना प्राप्त होना जनपद के लिए गौरव का विषय है। क़ाज़ी-ए-शहर एवं मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, उत्तर प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे मुफ्ती मुहम्मद शहाबुद्दीन मिस्बाही की सेवाओं को सराहे जाने से उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। मुफ्ती मुहम्मद शहाबुद्दीन मिस्बाही धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते हैं। समाज में आपसी

काजी-ए-शहर मुफ्ती शहाबुद्दीन।

सौहार्द, नैतिक मूल्यों, धार्मिक मार्गदर्शन और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने की दिशा में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। उनकी सेवाएं समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सकारात्मक संवाद और आपसी समझ को मजबूत करने की प्रेरणा देती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से जनपद की एक प्रतिष्ठित एवं विशिष्ट शख्सियत के रूप में उनकी सराहना किया जाना जिले की सामाजिक और धार्मिक पहचान के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। यह सराहना उन लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो समाज में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जनकल्याण, सद्भाव और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। मुफ्ती मुहम्मद शहाबुद्दीन मिस्बाही को मिली इस विशेष सराहना को उनकी सेवाओं के प्रति सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। उनकी उपलब्धि से जनपद फतेहपुर का गौरव बढ़ा है और समाज के लोगों ने इसे सकारात्मक एवं उत्साहजनक पहल के रूप में देखा है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages