चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : श्री गोस्वामी इंटर कालेज छीबों के ठा. उजागर सिंह खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय बालक-बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ। समापन अवसर पर विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अर्जुन शुक्ला, विद्यालय प्रबंधक संतोष कुमार पाण्डेय और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामराज पाण्डेय ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की बालिकाओं की सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। विद्यालय प्रबंधक संतोष पाण्डेय ने कहा कि खेलों से बच्चों में अनुशासन और खेल भावना विकसित होने के साथ शारीरिक व मानसिक विकास को भी बढ़ावा मिलता है। प्रधानाचार्य शिव
शंकर चौधरी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताया। सीनियर बालिका वर्ग की 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में तुलसी इंटर कालेज राजापुर की बंदना ने चौंपियन का खिताब हासिल किया। जूनियर बालिका वर्ग की 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में स्व. लाला भाई पटेल इंटर कालेज कपना की खुशी देवी चौंपियन रहीं। सीनियर बालक वर्ग की 400, 800 और 1500 मीटर दौड़ में स्व. महादेव इंटर कालेज नादिन के गौरव ठाकुर तथा जूनियर बालक वर्ग की 200, 400 और 600 मीटर दौड़ में इसी विद्यालय के मंजीत ने चौंपियन का खिताब जीता। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में श्री गोस्वामी इंटर कालेज छीबों की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। आयोजन में व्यायाम शिक्षक संजय यादव सहित विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारियों का सहयोग रहा।


No comments:
Post a Comment