ज्ञानेश हटाओ, लोकतंत्र बचाओ के नारों से गूंजा शहर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, October 3, 2026

ज्ञानेश हटाओ, लोकतंत्र बचाओ के नारों से गूंजा शहर

कांग्रेस ने ज्वालागंज से पीरनपुर तक निकली पद यात्रा, चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

फतेहपुर, मो शमशाद । चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में ज्वालागंज से पीरनपुर वार्ड तक पैदल मार्च निकाला गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश हटाओ, लोकतंत्र बचाओ के नारे लगाते हुए पीरनपुर वार्ड में भ्रमण किया और चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि पार्टी की ओर से यह अभियान पूरे जिले में एक सप्ताह तक चलाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर जनता के बीच जागरूकता पैदा करना इस अभियान का उद्देश्य है।

ज्ञानेष कुमार के खिलाफ पद यात्रा निकालते कांग्रेसी। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव व्यवस्था की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी। शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस के मन में गंभीर सवाल हैं। उन्होंने कहा कि जनता के मताधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोहराई। पैदल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी की। मार्च में जिला उपाध्यक्ष शेख एजाज अहमद, सुधाकर अवस्थी, राजू लोधी, ओम प्रकाश कोरी, चौधरी मोइन राइन, कलीम उल्ला सिद्दीकी, प्रवक्ता ई. देवी प्रकाश दुबे, नरेंद्र सिंह रिक्की, अरुण जायसवाल, पंडित रामनरेश महराज, मनोज घायल, निजामुद्दीन, सैयद सहाब अली, राजीव श्रीवास्तव, इशरत खान, अब्दुल रज्जाक, बशीर अहमद, कौशल कुमार शुक्ला, रेखा पासवान, प्रेमा देवी, पार्वती देवी, सरस्वती, पूजा, सन्नो देवी, सरिता, पलक मौर्या, अनिल मौर्य, हम्माद हुसैन, धर्मेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages