बांदा, के एस दुबे । समाजवादी पार्टी इस समय सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक जन जन तक आवाज बुलंद करने को लेकर समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभाओं में स्वाभिमान ऐप का विधान सभा प्रभारी मनोनीत किया है। वहीं तिंदवारी विधानसभा में तेजतर्रार सपा नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा समाजवादी पार्टी के नवागत जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने तिंदवारी विधानसभा में स्वाभिमान ऐप के सफल संचालन के लिए विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है, जिससे पार्टी का सोशल मीडिया पर भी पार्टी की बात आम जन तक पहुंचें, वहीं स्वाभिमान ऐप का विधान सभा प्रभारी मनोनीत
किए जाने के बाद सपा नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही है और स्वाभिमान ऐप के सफल संचालन के लिए तिंदवारी विधानसभा के प्रत्येक गांवों में जाकर युवाओं, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों को व सपा के शुभ चि को जोड़ने का काम करेंगे। वहीं दूसरी ओर स्वाभिमान ऐप का प्रभारी बनाए जाने के बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद/ पूर्व मंत्री विशंभर प्रसाद निषाद, दिलीप सिंह पटवा,सपा नेता बलवान सिंह, अशोक सिंह गौर,दशरथ यादव ने बधाई दी है।


No comments:
Post a Comment