लंबित मामलों के जल्द निस्तारण का मिला आश्वासन
बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू तहसील सभागार मे शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट के बहिष्कार को लेकर तहसील प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच बार-बेंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार और तहसीलदार राधेश्याम सिंह सहित तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता मौजूद रहे। बैठक दोपहर करीब 2 बजे से 3 बजे तक चली। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एसडीएम कोर्ट के बहिष्कार से जुड़ी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। उपजिलाधिकारी और तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि न्यायालय में लंबित मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाएगा, तथा अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। वहीं
तहसील के पीछे स्थित गेट की समस्या को लेकर भी चर्चा हुई, जिस पर प्रशासन ने जल्द ही गेट को दुरुस्त करवाने का आश्वासन दिया। बैठक के बाद तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभुदत्त पाण्डेय ने बताया कि बैठक में हुई बातचीत के संबंध में बार संघ की बैठक आयोजित की जाएगी। बार संघ में जो निर्णय लिया जाएगा, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी। फिलहाल एसडीएम कोर्ट के बहिष्कार को लेकर अधिवक्ताओं के अगले निर्णय पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। देखना यह होगा कि अधिवक्ताओं और एसडीएम कोर्ट का चल रहे बहिष्कार को लेकर क्या निर्णय होता है यह देखने वाली बात होगी।

No comments:
Post a Comment