डेंगू के खिलाफ दो विद्यालयों में चला महाभियान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, October 9, 2026

डेंगू के खिलाफ दो विद्यालयों में चला महाभियान

रेडक्रास चेयरमैन ने स्वच्छता व जलभराव रोकने को किया जागरूक

फतेहपुर, मो शमशाद । डेंगू व संक्रामक बीमारियों के खतरे से बचाव के लिए इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती, भारत विकास परिषद और दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को डेंगू बचाव महाभियान के तहत इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने दो विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों को बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान कुल 221 बच्चों को निःशुल्क होम्योपैथिक औषधि वितरित की गई।

बच्चों को होम्योपैथिक दवा खिलाते रेडक्रास चेयरमैन।

अभियान के तहत कम्पोजिट विद्यालय भैरमपुर के 95 और कम्पोजिट विद्यालय अस्ती के 126 बच्चों को औषधि वितरित की गई। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बच्चों को डेंगू सहित अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के उपाय बताते हुए स्वच्छता अपनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का ध्यान रखकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। घरों और आसपास पानी एकत्र न होने दें, क्योंकि रुके हुए पानी में मच्छर पनपते हैं और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने पीने के पानी को उबालकर इस्तेमाल करने तथा अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की भी सलाह दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्या रेखा शुक्ला, तरन्नुम अंसारी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व अभियान के प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages