राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, October 2, 2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

देवेश प्रताप सिंह राठौर

उत्तर प्रदेश, उन्नाव।  जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व सांसद श्री मसूरियादीन पासी की भावभीनी जयंती उनके चित्रों पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई इस अवसर पर जहां एक प्रस्ताव के माध्यम से पुरवा की राजापुर बाजार में गांधी चबूतरा को भूमाफियाओं द्वारा कब्जाने का आरोप लगाते

हुए संघर्ष का ऐलान किया वही शुक्लागंज में अनुसूचित वर्ग के लोगों के बीच में सहभोज का भी आयोजन किया गया, जिला कांग्रेस कमेटी में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री आज के राजनीतिक तथा सामाजिक परिवेश में प्रासंगिक हो गए हैं हम उनके उसूलों पर चलकर देश की नौनिहाल पीढ़ी को संस्कारित करने का कार्य कर सकते है     वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमत सिंह ने अपने संबोधन ने कहा कि विचार कर्म से तथा कर्म विचारों से बनते हैं आज जिन महापुरुषों को हम याद कर रहे हैं उनके कृतित्व को उनके विचारों को हम अपनी नौनिहाल पीढ़ी को हस्तानांतरित करना चाहते हैं पुरवा के फिरोज अली ने गोष्ठी में प्रस्ताव लाते हुए कहा कि राजा बाजार में स्वतंत्रता संग्राम के पहले से निर्मित गांधी चबूतरा स्थित है उस चबूतरे को कब्जाने तथा गांधी प्रतिमा को हटाने के लिए लिए भू माफिया कुचक्र कर रहे हैं जिला प्रशासन यदि समय रहते इसमें सचेत नहीं हुआ तो निश्चित रूप से गांधी चबूतरा समाप्त हो जाएगा और वहां दुकान बन जाएगी सर्वसम्मत से इस प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से शिकायत करने तथा संघर्ष करने का ऐलान किया गया युवा कांग्रेस नेता आशुतोष मिश्रा ने शुक्लागंज के मलिन बस्ती में सहभोज का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें तकरीबन एक सैकड़ा महिला पुरुष तथा बच्चों ने तहरी भोज का आनंद लेकर बापू के अछूतोंदार की याद ताजा कर दी गोष्टी को उपाध्यक्ष संगठन चंद्र प्रकाश शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमत सिंह कोषाध्यक्ष शिवम अवस्थी सलीम अहमद खुर्रम कमल तिवारी जंग बहादुर सिंह सुभाष सिंह आशुतोष मिश्रा इत्यादि ने भी संबोधित किया

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages