मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं और नर्सिंग स्टाफ की समस्याओं को लेकर जेडीयू पदाधिकारियों ने की समीक्षा बैठक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, October 3, 2026

मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं और नर्सिंग स्टाफ की समस्याओं को लेकर जेडीयू पदाधिकारियों ने की समीक्षा बैठक

बांदा, के एस दुबे । रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा में नर्सिंग स्टाफ की समस्याओं सहित अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं और कमियों को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) पदाधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जेडीयू प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष जेडीयू जुगुल पटेल, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पिंकी प्रजापति, ज्योति मौर्या, रविन्द्र नाथ सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान नर्सिंग स्टाफ से जुड़ी समस्याओं, कर्मचारियों को आने वाली व्यवहारिक दिक्कतों तथा मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं में मौजूद विभिन्न कमियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जेडीयू पदाधिकारियों ने मरीजों और स्टाफ से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किए जाने की मांग रखी।


प्रतिनिधिमंडल ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन के समक्ष विभिन्न समस्याओं को रखा और व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा के प्राचार्य सहित संबंधित स्टाफ ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से समस्याओं के शीघ्र समाधान और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। जेडीयू पदाधिकारियों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों और कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन के साथ संवाद जारी रखा जाएगा।







No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages