डीएम ने चरखा चलाकर दिया स्वदेशी व आत्मनिर्भरता का संदेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, October 2, 2026

डीएम ने चरखा चलाकर दिया स्वदेशी व आत्मनिर्भरता का संदेश

गांधी जयंती पर ग्राम सेवा संस्थान पहुंचीं डीएम, किया अवलोकन

फतेहपुर, मो शमशाद । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ग्राम सेवा संस्थान पहुंचीं। यहां उन्होंने चरखा चलाकर स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और खादी को बढ़ावा देने का संदेश दिया। जिलाधिकारी ने संस्थान में निर्मित खादी उत्पादों एवं ग्रामोद्योग से जुड़ी वस्तुओं का अवलोकन कर उनके बारे में जानकारी ली। डीएम ने ग्रामोद्योग संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों से संवाद करते हुए उनके कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने खादी एवं ग्रामोद्योग को अधिक प्रोत्साहित करने व स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की। डीएम ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को

ग्राम सेवा संस्थान में चरखा चलातीं डीएम निधि गुप्ता वत्स।

बढ़ावा देने से स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया जा सकेगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने खादी के प्रति समर्थन अभियान में हस्ताक्षर कर खादी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दर्ज कराई। उन्होंने संस्थान में उपलब्ध विभिन्न उत्पादों की गुणवत्ता एवं निर्माण प्रक्रिया के बारे में जानकारी लेते हुए खादी और ग्रामोद्योग से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, संस्था के अध्यक्ष, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, वरिष्ठ सहायक समेत संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages