बूथ डे पर डीएम-एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, October 24, 2026

बूथ डे पर डीएम-एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

फॉर्म-6 व फॉर्म-8 के कार्यों की ली जानकारी

बीएलओ को मतदाता सूची में अधिक से अधिक नाम जोड़ने के निर्देश

फतेहपुर, मो शमशाद । मतदाता सूची को दुरुस्त करने व पात्र नागरिकों को लोकतंत्र की प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को बूथ डे पर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बीएलओ से मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन से संबंधित कार्यों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्राथमिक विद्यालय अस्ती, कंपोजिट विद्यालय आकूपुर अजगवां और प्राथमिक विद्यालय मलवां प्रथम पहुंचकर बूथों पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और फॉर्म-8 के तहत मतदाता विवरण में संशोधन से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि पात्र नागरिकों के

मतदान केन्द्र का निरीक्षण करतीं डीएम व साथ में एसपी।

नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ने के लिए सक्रियता से कार्य करें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। जनपद के सभी बूथों पर शनिवार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बीएलओ ने मतदाता सूची से संबंधित कार्य किया। जिलाधिकारी ने मतदाताओं से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें और आवश्यकतानुसार संशोधन कराएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए महत्वपूर्ण है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages