रानी चन्द्रप्रभा महाविद्यालय खागा में चल रहा एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण
फतेहपुर, मो शमशाद । खागा नगर स्थित रानी चन्द्रप्रभा महाविद्यालय में 60 यूपी बटालियन एनसीसी के चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में बांदा, अतर्रा, खागा, प्रतापगढ़, अयोध्या, प्रयागराज व फतेहपुर के आए एनसीसी कैडेटों, अधिकारियों व कर्मचारियों का शिविर अधिनायक कर्नल बृजेश पठानियां ने स्वागत किया। शिविर अधिनायक ने कैडेटों को शिविर के तीन लक्ष्य अनुशासन, समय की पाबंदी व स्वास्थ्य की जानकारी दी। कैंप कमांडेंट ने अपने कैंप उद्घाटन संबोधन में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर को एनसीसी ट्रेनिंग का अंश बताया। इस
![]() |
| शिविर में कैडेटों को संबोधित करते शिविर अधिनायक। |
शिविर में कैडेटों को मिलेट्री प्रशिक्षण, आपदा प्रबन्धन, व्यक्तिगत विकास एवं नेतृत्व गुणों का विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैंप कमांडेंट ने कैडेटों को बताया कि शिविर के दौरान इस प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे कैडेट सैन्य जीवन के अनुभव को नजदीकी से देखकर प्रेरित हो सके। शिविर के दौरान कैडेटों की नियुक्तियों को घोषित किया व हाईजिन व सैनिटेशन से अवगत कराया। उन्होने कैडेटों को अनुशासन में रहने की हिदायत दी। उन्होने एनसीसी प्रशिक्षण के उपरांत प्राप्त होने वाले प्रमाण पत्र के लाभों के विषय में भी कैडेटों को परिचित कराया व स्कालरशिप के बारे में भी जानकारी दी।


No comments:
Post a Comment