कौंग्रेस ने विरोध मार्च निकालकर की मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 8, 2026

कौंग्रेस ने विरोध मार्च निकालकर की मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : अखिल भारतीय कौंग्रेस समिति के निर्देश पर गुरुवार को जिला कौंग्रेस समिति ने कथित वोट चोरी के विरोध में काला दिवस मनाते हुए विरोध मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल एडवोकेट की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कचेहरी पार्क से मार्च शुरू किया, जो धनुष चौराहा और पटेल तिराहा होते हुए तहसील परिसर पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने धरना देकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान की मर्यादा को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं, सांसदों और जनता की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कौंग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। पूर्व कौंग्रेस प्रत्याशी रंजना बराती लाल पाण्डेय ने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर


महिला पत्रकारों, प्रियंका गांधी और आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक कौंग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर पार्टी नेता सत्यनारायण कोल, शिव गुलाम वर्मा, चुनवाद प्रसाद प्रजापति, राकेश वर्मा, कामता द्विवेदी, विजयमणि त्रिपाठी, नीतू देवी, प्रशांत गुप्ता, दिवाकर त्रिपाठी, कालीचरण राजपूत, रावेन्द्र सिंह, अतुल राजपूत, राजेश सिंह, कुलदीप द्विवेदी, रामकृपाल वर्मा, जगजाहिर सिंह पटेल, वीरेंद्र सिंह, इंद्रपाल कोल, देवनारायण साहू, इंद्रजीत उपाध्याय, आलोक रंजन, अजय, जीतू, मनराज, विभव पाण्डेय, संदेश वर्मा, मनीष मिश्रा, हरिओम पाण्डेय, चंद्रकली, सविता वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages