एनसीसी कैडेटों ने सीखा सैन्य अनुशासन व आपदा प्रबंधन गुर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 5, 2026

एनसीसी कैडेटों ने सीखा सैन्य अनुशासन व आपदा प्रबंधन गुर

संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में 550 कैडेट ले रहे प्रशिक्षण

खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय में चल रहे 60 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सोमवार को कैडेटों को सैन्य अनुशासन के साथ शारीरिक दक्षता, मेला प्रबंधन व भीड़ नियंत्रण का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में बांदा, अतर्रा, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अयोध्या समेत आसपास के क्षेत्रों से करीब पांच सौ पचास एनसीसी कैडेट एवं कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को अनुशासन, शारीरिक दक्षता व विभिन्न सैन्य गतिविधियों का अभ्यास कराया जा रहा है। अधिकारियों ने हथियार संचालन व फायरिंग के दौरान बरती जाने वाली सुरक्षा सावधानियों की जानकारी दी। प्रशिक्षकों की निगरानी में कैडेटों ने फायरिंग का अभ्यास भी किया। इसके साथ ही नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सैन्य अनुशासन विकसित करने पर

कैडेटों को संबोधित करते ट्रेनर।

विशेष जोर दिया गया। शिविर में कैडेटों को भीड़ नियंत्रण व मेला प्रबंधन के दौरान अपनाई जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया। परेड, शारीरिक प्रशिक्षण और सैन्य गतिविधियों में कैडेटों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के आगामी चरण में मैप रीडिंग, युद्धकौशल, क्षेत्र रक्षा, आपदा प्रबंधन और फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारी के तहत कैडेटों को बाढ़ और भूकंप जैसी आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास भी कराया जाएगा। शिविर अधिनायक ने बताया कि संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एनसीसी प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका उद्देश्य कैडेटों में चरित्र निर्माण, अनुशासन, एकता, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण और निस्वार्थ सेवा की भावना विकसित करना है। इस मौके पर कमांड अफसर बृजेश पाठानिया, कर्नल योगेंद्र सिंह, दिवाकर सिंह, सुनील कुमार, महेश कुमार, विक्रम, प्रकाश सहित एनसीसी के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages