प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया दीपावली-अमावस्या मेले की तैयारियों का जायजा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, October 6, 2026

प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया दीपावली-अमावस्या मेले की तैयारियों का जायजा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : दीपावली और अमावस्या मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देशन में मंगलवार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय डॉ. कंचन वर्मा ने अधिशासी अधिकारी राज किशोर प्रसाद समेत संबंधित अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र और कामतानाथ परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सफाई, शौचालय और श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति देखी गई। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। यूपीपीसीएल, पर्यटन विभाग, पुलिस और नगर निकाय


के अधिकारियों को बिजली, प्रकाश, पेयजल, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने पालीथिन के उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने और मेला क्षेत्र में नियमित कूड़ा निस्तारण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में परिक्रमा मार्ग की सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली, जिसे और बेहतर करने को कहा गया। कामतानाथ परिक्रमा मार्ग के नालों में करीब 200 झिरियां थीं, जिनमें पर्यटन विभाग ने लगभग 150 को बंद करा दिया है। शेष झिरियों को भी जल्द बंद कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं की तैयारियां समय से पूरी करने को कहा गया। इस दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवा कुमार समेत संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages