प्राथमिक विद्यालय अस्ती पहुंची डीएम, बच्चों व शिक्षकों का बढ़ाया उत्साह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, October 24, 2026

प्राथमिक विद्यालय अस्ती पहुंची डीएम, बच्चों व शिक्षकों का बढ़ाया उत्साह

डीएम ने परखी बच्चों की प्रतिभा, सभी जिलों के नाम सुनकर की सराहना

फतेहपुर, मो शमशाद । प्राथमिक विद्यालय अस्ती में शनिवार को उस समय उत्साह का माहौल बन गया, जब जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनकी शैक्षिक जानकारी व प्रतिभा को परखा। बच्चों ने अपना परिचय देने के साथ ही प्रदेश के सभी जिलों के नाम सुनाए, जिसे सुनकर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की।

बच्चों से सवाल पूछती जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई व सामान्य ज्ञान से संबंधित जानकारी ली। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ सभी जिलों के नाम सुनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की जानकारी व शिक्षकों के प्रयासों से प्रभावित जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के साथ ही अध्यापकों की भी प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी के इस निरीक्षण से विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों का उत्साह बढ़ा। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages