सीएमओ ने सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 5, 2026

सीएमओ ने सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर वहां रह रहे किशोरों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधीक्षक रमेश कुमार सिंह के साथ सम्प्रेक्षण गृह पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सम्प्रेक्षण गृह में हमीरपुर के नौ, बांदा के 35, चित्रकूट के 13, महोबा के छह तथा देवरिया के चार किशोर उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान किशोरों को दिए जा रहे भोजन की व्यवस्था भी देखी गई। सुबह के नाश्ते में पूड़ी-सब्जी,


केला, चाय और अंडा तथा दोपहर के भोजन में रोटी, अरहर की दाल, आलू-बैंगन की सब्जी और चावल दिए जाने की जानकारी मिली। सीएमओ ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। सम्प्रेक्षण गृह में नियुक्त मेडिकल टीम आवश्यक दवाओं और उपकरणों के साथ मौजूद मिली।  बताया गया कि टीम द्वारा किशोरों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ नियमित रूप से दवाओं का वितरण किया जा रहा है। निरीक्षण के समय सम्प्रेक्षण गृह के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages