प्रसव के बाद निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 19, 2026

प्रसव के बाद निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत

परिजनों का हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के कोतवाली क्षेत्र स्थित वीवाईएस चैरिटेबल हॉस्पिटल में प्रसव के बाद एक प्रसूता की मौत हो गई। घटना के बाद देर रात परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि उपचार के नाम पर उनसे हजारों रुपये भी वसूले गए। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रसूता को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में

अस्पताल के बाहर हंगामा करते मृतका के परिजन।

आक्रोश फैल गया। उन्होंने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही को मौत की वजह बताते हुए अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठाए। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, प्रसूता की मौत के वास्तविक कारणों और परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच और संबंधित चिकित्सकीय तथ्यों के सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages