Pages

▼

Sunday, October 4, 2026

शैलेन्द्र मणि मिश्रा बने राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष

संगठन पदाधिकारियों ने जताई खुशी, जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई

खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ (अ) ने संगठन विस्तार के क्रम में जनपद के ग्राम भादर पोस्ट अल्लीपुर निवासी पं. शैलेन्द्र मणि मिश्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अनिल त्रिपाठी मनीष भैया ने उनका नियुक्ति पत्र जारी किया। नियुक्ति पत्र में संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा की गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के प्रदेश प्रभारी पं. शिवहरी द्विवेदी, प्रदेश संयोजक पं. उत्कर्ष पाठक, प्रदेश

नवमनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मणि मिश्रा।

अध्यक्ष पं. संदीप द्विवेदी और राष्ट्रीय महासचिव पं. अंकित दीक्षित समेत अन्य पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शैलेन्द्र मणि मिश्रा को बधाई दी। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ का मूल आधार शिक्षा, सेवा और संस्कार है। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष के अनुभव और सक्रियता से संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई गई है।


No comments:

Post a Comment