Pages

▼

Sunday, October 4, 2026

संगठन की मजबूत नींव हमारे बूथ, कार्यकर्ता निष्ठा से जुटें: राहुलदेव

फतेहपुर, मो शमशाद । अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के असोथर, गाजीपुर व बहुआ मंडलों में रविवार को भाजपा की मासिक मंडल बैठक आयोजित की गई। बैठकों में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रभारी राहुलदेव अग्निहोत्री ने प्रतिभाग कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया। राहुलदेव अग्निहोत्री ने कहा कि संगठन की मजबूत नींव बूथ है। पार्टी की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को समर्पित भाव से अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के

मंडल बैठक को संबोधित करते जिला प्रभारी राहुलदेव अग्निहोत्री।

निर्देश पर लगातार विभिन्न अभियान चलाए जाते हैं। इन अभियानों को प्रभावी ढंग से बूथ स्तर तक पहुंचाकर सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ सक्रिय रहकर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया। जिला प्रभारी ने मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी, सुधीर मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह सहित संबंधित मंडलों के अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष और शक्ति केंद्र संयोजक मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment